पठानकोट में जाली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
पठानकोट : पठानकोट में जाली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू किया है। मिली जानकारी अनुसार इनके कब्जे से 2.52 लाख रुपये की जाली करंसी, एक प्रिंटर, एक पेपर कटर, स्याही की बोतलें, पेपर और एक मार्कर पेन जब्त किया गया है। आरोपित किराये के मकान में जाली करंसी तैयार करते थे और आगे इसे मार्केट में थोड़ा-थोड़ा कर चलाते थे।
एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय कुमार शर्मा (35) जो नेहरू नगर का रहने वाला है, मिथुन (36) न्यू कालोनी नेहरू नगर पठानकोट और संजय कुमार (37) चार मरले क्वार्टर राम नगर पठानकोट का रहने वाला है, के रूप में हुई है। एसएसपी खख ने बताया कि मामले में किसी अंतरराष्ट्रीय रैकेट के शामिल होने की भी संभावना है।
[metaslider id=25498]