Skip to content

दिल दहलाने वाली घटना , 25 साल के युवक ने की क्रूरता की हद पार , पत्नी के किए 50 टुकड़े

Shocking incident, 25-year-old man crossed the limits of cruelty, cut his wife into 50 pieces
Shocking incident, 25-year-old man crossed the limits of cruelty, cut his wife into 50 pieces
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] साहिबगंज(झारखंड) : दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 25 साल के युवक ने की क्रूरता की हद पार कर अपनी पत्नी के किए 50 टुकड़े कर डाले। ये घटना झारखंड से सामने आई है बता दे इससे पहले दिल्ली की श्रद्धा की भी ऐसे ही क्रूर हत्या हुई थी। मिली जानकारी अनुसार साहिबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या के बाद शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए। प्राप्त जानकारी अनुसार उसने कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए और अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है। मिली जानकारी अनुसार रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। बेला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था। [metaslider id=25498]