Skip to content

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत ,राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत पर जनता को दी बधाई

Congress gets majority in Himachal, Rahul Gandhi congratulates the people on the victory of Congress
Congress gets majority in Himachal, Rahul Gandhi congratulates the people on the victory of Congress
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 18 सीटों पर जीत दर्ज की है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की और एक सीट पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीँ दिल्ली MCD चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी यहां खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया है। [metaslider id=25498]