Skip to content

जालंधर के लतीफपुरा में अवैध मकान गिराने पहुंची प्रशासन की टीम , लोगों ने किया भारी विरोध

Administration team reached to demolish illegal houses in Jalandhar's Latifpura, people protested heavily
Administration team reached to demolish illegal houses in Jalandhar's Latifpura, people protested heavily
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर के लतीफपुरा में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब प्रशासन की टीम इलाके में बने अवैध घरों को गिराने के लिए पहुंची तो लोगों ने भारी विरोध किया। लोगों ने कहा वह अपने घर खाली नहीं करेंगे बेशक उनके ऊपर से मशीनें गुजार दी जाएं। वहीँ लतीफपुरा के लोगों के समर्थन में किसान संगठन भी आ गए। किसानों की भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बहसबाजी हुई। आज सुबह जब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मशीनें लेकर जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और प्रशासन के अधिकारी लतीफपुरा में घरों को गिराने के लिए पहुंचे तो वहां लोगों ने जमकारी विरोध किया , जब धक्का-मुक्की हो गयी तो इसकी सूचना मिलते ही किसान संगठनों के लोग भी यहां पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। [metaslider id=25498]