पंजाब में कॉलेज-यूनिवर्सिटी शिक्षकों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के टीचरों के लिए UGC 7वां वेतन आयोग लागू कर दिया है। टीचरों की यह मांग बीते 6 साल से लंबित थी, जिसे अब मंजूरी प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अक्टूबर महीने में लागू किए गए इस फैसले से सरकारी खजाने से अध्यापकों को 280 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलेगा। इसके अलावा कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी और पार्ट टाइम अध्यापकों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कई प्रकार के अवकाश की सुविधा भी प्रदान की गई है।
[metaslider id=25498]