Skip to content

लुधियाना में सड़क किनारे खड़ी कार से 68 लाख रुपए चोरी

68 lakh stolen from a car parked on the roadside in Ludhiana
68 lakh stolen from a car parked on the roadside in Ludhiana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : बड़ी खबर मिल रही है कि लुधियाना में बुधवार देर शाम एक गाड़ी से 68 लाख रुपए चोरी हो गए। घटना लुधियाना के समराला चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर समराला चौक के पास गाड़ी सड़क पर लगाकर किसी काम से गली के अंदर गया था। कुछ देर बाद वह लौटा तो गाड़ी के ड्राइवर साइड वाले पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा पैसों वाला बैग गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी अनुसार जिस गाड़ी से यह रकम चुराई गई, वह चंडीगढ़ के एक व्यापारी की बताई जा रही है। कार ड्राइवर गुरप्रीत ने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना आया था। उसके मालिक चंडीगढ़ में रहते हैं और इन दिनों उनकी कोठी का काम चल रहा है। वह पहले भी कई बार पेमेंट लेने के लिए लुधियाना आता-जाता रहा है। [metaslider id=25498]