पंजाब कैबिनेट बैठक में AAP सरकार ने लिए बड़े फैसले
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा आज कैबिनेट बैठक हुई। वहीँ इस दौरान AAP पार्टी की मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी दी है। पंजाब सरकार ने हर वर्ष पुलिस में भर्तियां करने का फैसला लिया है। पंजाब में हर वर्ष 1800 पुलिस कांस्टेबल, 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्तियां की जाएंगी।
इसके अलावा कैबिनेट ने राज्य के अंदर एन.सी.सी. की 203 पोस्टें भरने का फैसला लिया है। सरकार ने एन.सी.सी. की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है।
[metaslider id=25498]