Skip to content

पंजाब में जा रही बारात में दूल्हे की गाड़ी पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

A swarm of bees attacked the groom's car in a wedding procession going to Punjab
A swarm of bees attacked the groom's car in a wedding procession going to Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब के जिला होशियारपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। खबर मिली है कि यहां दुल्हन लेने जा रही एक बारात पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में दूल्हे समेत सात लोग घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार गांव देपुर से जगदीश सिंह के बेटे जसबीर सिंह की बारात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आते गांव उलैहड़ियां में जा रही थी। घर से बारात अभी मुकेरियां हाइडल नहर के साथ बनी सड़क से कुछ ही दूर पहुंची तो अचानक आसमान में उड़ रहे मधुमक्खियों के झुंड को फूलों से सजी गाड़ी नजर आ गई। फिर क्या था पूरे झुंड ने गाड़ी पर हमला कर दिया। दूल्हे की गाड़ी के शीशे खुले थे तो मधुमक्खियां गाड़ी के अंदर भी घुस गईं। गाड़ी में सवार दूल्हे समेत सात लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट खाया। सभी को हाजीपुर स्थित पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से बारात रवाना हुई। [metaslider id=25498]