Twitter यूजर को झटका , अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को देने होंगे हर महीने 8 डॉलर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : Twitter यूजर के लिए झटके की खबर है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये चुकाने होंगे। ब्लू टिक के चार्जेस को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। ट्विटर के नए मालिक और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने बताया कि अगर कोई यूजर ब्लू टिक के 8 डॉलर दे रहा है तो उसे क्या-क्या दिया जाएगा। मस्क ने बताया ब्लू टिक वालों को रिप्लाई, सर्च और मेंशन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की सुविधा दी जाएगी। विज्ञापन भी पहले के मुकाबले आधे ही होंगे।आपको बता दे कि पहले ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए कोई चार्ज नहीं लगता था। एक फॉर्म को भरने के बाद ट्विटर इसे वेरिफाई कर ब्लू टिक देता था।
[metaslider id=25498]