Skip to content

शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से किया सस्पेंड

SAD expelled Bibi Jagir Kaur from the party, did not appear before the Disciplinary Committee
SAD expelled Bibi Jagir Kaur from the party, did not appear before the Disciplinary Committee
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया और उन्हें दो दिन में पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोकने का अल्टीमेटम भी दिया है। मिली जानकारी अनुसार बीबी जागीर कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर अड़ीं हैं। उनके एलान से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में सियासी घमासान मचा है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सिंकदर सिंह मलूका ने कहा कि जागीर कौर को यह स्पष्ट करना अनिवार्य है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर बाध्य होगी, क्योंकि कोई भी पार्टी के अनुशासन से ऊपर नही है। [metaslider id=25498]