Skip to content

जालंधर में माता के जागरण में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात

ruckus-in-mata-rani-jagran-jalandhar-drunken-boys
ruckus-in-mata-rani-jagran-jalandhar-drunken-boys
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर में खाकी का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अराजक तत्व सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। खबर मिली है कि देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में भी माता का जागरण चल रहा था जिसमे गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। यहां पर चल रहे जागरण में कुछ अराजक तत्व घुस आए और उन्होंने जमकर हंगामा किया लोगों के साथ मारपीट भी की। इस में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं। जागरण के आयोजकों का कहना है कि कुछ युवक जागरण में आए। उन्होंने पहले वहां पर आकर लगे लंगर में खाना खाया और वहीं पर खाना खिला रहे लोगों से उलझना शुरू कर दिया। वह नशे में थे , वहां पर मौजूद लोगों ने माहौल खराब न हो इसलिए उन्हें पकड़ कर बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह दनदनाते हुए फिर से जागरण में पहुंचे। अश्लील और भद्दी गालियां निकालनी शुरू कर दी। अराजक तत्वों ने सरेआम चल रहे जागरण में तलवारें निकाल लीं। इससे बाद उन्होंने वहां पर रखे सामान पर तलवारें मारनी शरू कर दी। बताया जा रहा यहां तक कि माता की ज्योति पर भी तलवारें मार कर शांत कर दिया। मोके पर पहुंची पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। [metaslider id=25498]