Skip to content

Big News : अमेरिका में एयर शो के दौरान आपस में प्लेन टकराए, 6 लोगों की मौत

Planes collided with each other during air show in America, 6 people died
Planes collided with each other during air show in America, 6 people died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] वॉशिंगटन : बड़ी खबर है कि अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान 2 प्लेन आपस में टकरा गए । मिली जानकारी अनुसार दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे। सभी की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। ये घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:20 बजे हुई। दोनों विमानों के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन धरती पर गिरते हैं, तुरंत एक धमाका होता है और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देता है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा- इस हादसे में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान इस्तेमाल किए गए 2 प्लेन क्रैश हो गए। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और दूसरा बेल पी-63 किंगकोबरा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है। [metaslider id=25498]