Skip to content

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर जीता टी-20 वर्ल्ड कप

England won the T20 World Cup by defeating Pakistan
England won the T20 World Cup by defeating Pakistan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] मेलबर्न : बड़ी खबर है कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। वहीँ इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का पहला डबल वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है। आज के मैच में फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाये। वहीँ इसके जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। [metaslider id=25498]