Skip to content

पंजाबी गायिका जेनी जोहल के गाने ''लेटर टू सीएम'' गीत को यूट्यूब ने हटाया

YouTube removes song "Letter to CM" by Punjabi singer Jenny Johal
YouTube removes song "Letter to CM" by Punjabi singer Jenny Johal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : खबर है कि जेनी के गाने ''लेटर टू सीएम'' गीत को यूट्यूब ने हटा दिया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर रिलीज हुए इस गीत ने पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। मामले में इंसाफ की मांग करते पंजाबी गायिका जेनी जोहल के इस गीत को कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीँ इस गीत को यूट्यूब पर कॉपीराइट बैकग्राउंड के आधार पर ब्लॉक कर दिया गया है। वहीँ विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करते हुए जेनी के समर्थन में खड़ा हो गया है। ‘लेटर टू सीएम’ शीर्षक से जारी इस गीत में जेनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे पूछा है कि सिद्धू की हत्या को चार महीने बीत चुके हैं, बताओ इंसाफ कहां है। जेनी के इस नए गीत के बोल हैं- साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां। पंजाबी गायिका ने गीत के बोल में मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने की खबर मीडिया में लीक होने का मुद्दा भी उठाया है। यह गाना यूट्यूब पर शनिवार को ही रिलीज हुआ और शुरुआती 11 घंटों में इसे 97,000 से ज्यादा लोगों ने देखा, जिसकी संख्या अब एक लाख से पार हो गई है। वहीँ इस गीत को बैन करने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। [metaslider id=25498]