Skip to content

जालंधर में जंडू सिंघा के नज़दीक स्कूटी और ट्राली का एक्सीडेंट , स्कूटी चालक की हुई मौत

Scooty and trolley accident near Jandu Singha in Jalandhar, scooty driver died
Scooty and trolley accident near Jandu Singha in Jalandhar, scooty driver died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : दुखद खबर है कि जालंधर में जंडू सिंघा के पास स्कूटी और ट्राली का एक्सीडेंट हो गया जिसमे स्कूटी चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी सवार व्यक्ति तरलोक चंद निवासी होशियारपुर अपनी बेटी से मिलने के लिए पत्नी के साथ जालंधर में आया हुआ था। बेटी से मिलने के बाद दोनों पति-पत्नी वापस होशियारपुर जा रहा थे कि रास्ते में ही हादसा हो गया। एक्सीडेंट में तरलोक की पत्नी गंभीर घायल हो गई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लम्मा पिंड से होशियारपुर की तरफ जाने वाली सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है और आए दिन इस पर हादसे होते रहते हैं। यह हादसा भी टूटी सड़क के कारण ही हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। [metaslider id=25498]