Skip to content

जालंधर में बिजली घर से 2 लाख रुपये की हुई चोरी, मचा हड़कंप

Rs 2 lakh stolen from power house in Jalandhar, stir
Rs 2 lakh stolen from power house in Jalandhar, stir
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : महानगर में चोरों के होंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने बिजली घर में ही चोरी कर डाली। जानकारी मिली है कि थाना 3 के अंतर्गत आने वाले प्रताप बाग के पास बिजली घर से लाखों रुपए की चोरी हुई है। यहां कैशियर के अनुसार वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने केबिन को लॉक करके चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापस आया तो उसने देखा कि कैश बॉक्स से पैसे गायब थे। [metaslider id=9199] वहीँ जब उसने जांच की तो वहां से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी मिले। कैशियर ने बताया कि मौके पर उसे पेंचकस मिला। उम्मीद है कि इसी पेचकस से कॅश बॉक्स को तोडा गया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। [metaslider id=25498]