Skip to content

दिल्ली में 19 लाख वाहन चालकों को वाहन के पीयूसीसी सर्टिफिकेट ना बनवाने के लिए नोटिस जारी

Notice issued to 19 lakh vehicle owners in Delhi for not getting PUCC certificate of vehicle
Notice issued to 19 lakh vehicle owners in Delhi for not getting PUCC certificate of vehicle
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि परिवहन विभाग ने दिल्ली में पंजीकृत उन 19 लाख वाहन चालकों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने अपने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) सर्टिफिकेट नहीं बनवाए हैं। नाेटिस में वाहन मालिकों को चेताया गया है कि पीयूसी बनवाएं नहीं तो 10 हजार रुपये का चालान काट दिया जाएगा। परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त डा नवलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि जिन वाहनों के पीयूसीसी की अवधि समाप्त हो चुकी है,परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को नाेटिस भेज रहा है। उन्होंने कहा है प्रदूषण के मामले में किसी तरह का समझाैता नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने अभी भी अपने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं बनवाए तो उनका चालान काटने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी प्रतिदिन करीब 150 के करीब चालान काटे जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने पिछले सप्ताह बगैर पीयूसीसी वाले कुल 19,36880 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा है। इसमें सबसे अधिक दोपहिया हैं जिनकी संख्या 14,86,309 है। बता दे कि परिवहन विभाग की सख्ती का असर यह दिख रहा है कि एक अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 279661 पीयूसी बन चुके हैं। माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर तक इसकी संख्या काफी बढ़ने जा रही है, क्योंकि 25 अक्टूबर से उन्हीं वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन मिल सकेगा जिन के पास पीयूसी प्रमाणपत्र होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार के आदेश जारी कर दिए हैं। [metaslider id=25498]