Skip to content

230 की स्पीड पर BMW कार हादसे का शिकार , कार सवार थे फेसबुक पर लाइव, बोले थे सभी मरेंगे, बात सच हो गई

BMW car accident at 230 speed, passengers of the car was live on Facebook, said everyone will die, it became true
BMW car accident at 230 speed, passengers of the car was live on Facebook, said everyone will die, it became true
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए भयानक सड़क हादसे में बड़ी जानकारी सामने आई है कि उस वक्त BMW की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटे थी। बता दे उस वक़्त इसमें सवार चारों युवक फेसबुक पर लाइव थे। उनका कैमरा स्पीडोमीटर पर फोकस था। इनमे से एक युवक कह रहा था - चारों मरेंगे। तभी BMW कार कंटेनर से भिड़ गयी। इस भयानक हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। बता दे हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों लोग और BMW का इंजन दूर जा गिरे। दिल दहलाने वाला मंजर था एक युवक का सिर और हाथ करीब 20-30 मीटर दूर मिला। कार के परखच्चे उड़ गए थे । बता दे सवा करोड़ रुपए की BMW कार पहले करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कुश ही देर में इसकी स्पीड 230 पर जा पहुंची । फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचता, लेकिन यह किस रफ्तार पर हुआ होगा इसका अहसास करा देता है। कार में बिहार के रोहतास निवासी डॉ. आनंद कुमार, उनके चचेरे बहनोई झारखंड निवासी इंजीनियर दीपक आनंद, दोस्त अखिलेश सिंह और भोला कुशवाहा थे। परिजन के अनुसार डॉ. आनंद कुमार महंगी कार और बाइक के शौकीन थे। उनके पास 16 लाख की बाइक भी थी। हाल में लगभग सवा करोड़ में नई BMW कार खरीदी थी। इसकी ही सर्विसिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। बता दे जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां रूट डायवर्ट किया गया है। सात दिन पहले इसी जगह बरसात से सड़क बैठ गई थी। इसको रिपेयर तो कर दिया गया, लेकिन रूट अब तक डायवर्ट है। इसलिए तेज रफ्तार BMW सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। [metaslider id=25498]