Skip to content

पंजाब पुलिस के जवान ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या , दोनों लिव इन रिलेशन में थे

Punjab Police jawan shot and killed his girlfriend, both were in live-in relation
Punjab Police jawan shot and killed his girlfriend, both were in live-in relation
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : लुधियाना से बड़ी खबर है कि यहां प्रेम नगर इलाके में देर रात एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है, जो पुलिस मुलाजिम की प्रेमिका बताई जा रही है। [metaslider id=25498] प्राप्त जानकारी मुताबिक प्रेम नगर स्थित एक गैस्ट हाऊस में दोनों लिविंग रिलेशन में रहते थे। कल मनदीप कौर का जन्मदिन था और मोबाइल गिफ्ट को लेकर दोनों में विवाद हुआ । बात इतनी बढ़ गई कि देर रात सुखविंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से प्रेमिका को गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।। [metaslider id=1461]