Skip to content

जालंधर कांग्रेस भवन में पावरकाम ने बिजली बिल की अदायगी न करने पर काटा कनेक्शन

Powercom cut off connection for non-payment of electricity bill in Jalandhar Congress Bhawan
Powercom cut off connection for non-payment of electricity bill in Jalandhar Congress Bhawan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि जालंधर कांग्रेस भवन में अंधेरा छा गया है। बता दे कि बिजली बिल की अदायगी न करने पर दो दिन पहले कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया गया था। वहीँ बीते बुधवार को कांग्रेस भवन में बिजली सुचारू करने के लिए कुंडी लगा दी गई। वहीं वीरवार सुबह पावरकाम ने कांग्रेस भवन जाकर उस कुंडी को भी हटा दिया है। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि कांग्रेस भवन का बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद कुंडी डाली रखी गई है। वीरवार सुबह कुंडी उतराने के आदेश जारी किए गए। [metaslider id=25498] बताया जा रहा है कि कांग्रेस भवन पर करीब चार लाख रुपये बिल बकाया है। पावरकाम के अधिकारी कांग्रेस भवन के संचालकों को लगातार बिल भरने के निर्देश दे रहे थे, लेकिन इसका कोई असर होता हुआ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद कार्यवाही की गयी है। [metaslider id=1461]