Skip to content

CM भगवंत मान ने Teacher’s Day पर अध्यापकों को दिया बड़ा तोहफा, किया ये एलान

CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : टीचर-डे के अवसर पर पंजाब के CM भगवंत मान ने सरकारी कॉलेज व यूनिवर्सिटी के अध्यापकों के लिए खुशखबरी दी है। CM मान ने कहा कि शिक्षक दिवस मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने खुद अपने जीवन में एक शिक्षक (मेरे पिता) के मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा माता-पिता के बाद, एक शिक्षक बच्चे के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी शिक्षकों को तहे दिल से बधाई देता हूं। CM ने अध्यापकों की पुरानी मांगों को मानते हुए, यूजीसी पे-स्केल (सातवां) संशोधित को लागू कर दिया है। [metaslider id=25498] यह सुविधा 1 अक्टूबर 2022 से अध्यापकों को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही गेस्ट फैकल्टी रखने को भी मंजूरी दी है। काम कर रही गेस्ट फैकल्टी के वेतन में भी इजाफा किया है। CM मान ने कहा कि बहुत जल्द इस सबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। [metaslider id=24944]