Skip to content

बड़ी खबर: ब्यास पुल के पास दो पक्षों में हिंसक टकराव, स्थिति तनावपूर्ण

BIG NEWS : Congress MP of Punjab received threat to blow him up
BIG NEWS : Congress MP of Punjab received threat to blow him up
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
ब्यास : इस समय की बड़ी खबर ब्यास से है। ब्यास में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया है।दोनो पक्षों में हुए बड़े विवाद में कई राउंड फायरिंग की सूचना है। हिंसक टकराव में कई लोगो के घायल होने की भी सूचना है। डेरा ब्यास पुल पर स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी मिली है कि ब्यास में शाम के समय दो पक्ष आमने-सामने हो गए। ब्यास पुल पर धार्मिक स्थल के सेवादार और निंहग सिख आमने सामने हो गए। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है लेकिन दोनो पक्षों में बहस, नोकझोंक के बाद विवाद हाथापाई, गाली गलोच मारकूट और फायरिंग तक हुई है बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों द्वारा कई राउंड फायर भी हुई। [metaslider id=25498] मारपीट में कुछ लोगों के बुरी तरह से घायल होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि विवाद में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है इस समय में ब्यास पुल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एक तरफ दो समुदाए आमने सामने हैं और वहीं गणेष चतुर्थी के कारण सैंकड़ो लोग गणपति वित्सर्जन के लिए वहां मौजूद हैं। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। [metaslider id=24944]