Skip to content

पंजाब में एक विधायक-एक पेंशन बिल को मिली मंजूरी

CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब सरकार के एक विधायक-एक पेंशन बिल को मंजूरी मिल गई है। वहीँ अब एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। वहीँ पहले तक व्यक्ति जितने बार विधायक बनता था, उतने बार की अलग-अलग पेंशन जोड़ी जाती थी। वहीँ अब इस ऑर्डिनेंस लागू होने के बाद पंजाब के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं सरकार का मानना है कि 5 वर्ष में करीब 100 करोड़ रुपए की बचत सरकार को होगी। अब उस पैसे को सूबे के विकास के लिए लगाया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 1 वर्ष में करीब 20 करोड़ रुपये की बचत होगी। पंजाब के लोगों की ये बड़ी मांग थी कि पंजाब में 'वन MLA-वन पेंशन' लागू किया जाए। [metaslider id=25498] इसके अलावा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 100 से अधिक ऐसे पूर्व विधायक थे जो 1 से अधिक पेंशन ले रहे थे। यदि राजनीति में हम सेवा करने के भाव से आए हैं तो 1 पेंशन में भी गुजारा हो सकता है। पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बनती है। उन्हें करीब पौने 6 लाख की पेंशन मिलनी थी। हालांकि, उन्होंने इस ऑर्डिनेंस की शुरूआत से कुछ दिन पहले ही पेंशन लेने से इन्कार कर दिया था। [metaslider id=1461]