Skip to content

राहत की खबर , किसानों ने फगवाड़ा में खोला हाईवे , धरना अभी जारी

News of relief, farmers opened highway in Phagwara, picket continues
News of relief, farmers opened highway in Phagwara, picket continues
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर से लुधियाना और लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। फगवाड़ा में शुगर मिल के सामने हाईवे पर धरना लगाकर बैठे किसानों ने जो पूरा हाईवे जाम किया था उसे खोल दिया है। वहीँ किसान नेताओं का कहना है कि हाईवे सरकार या प्रशासन के कहने पर नहीं खोला गया है बल्कि लोगों की परेशानी को देखते हुए खोला गया है। [metaslider id=25498] भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनके खातों में गन्ने का बकाया नहीं डालती। उन्होंने कहा कि धरना जहां लगा है वहीं पर लगा रहेगा। उन्होंने कहा आम लोगों की सुविधा के लिए जो पिछले कल हाईवे की जालंधर से लुधियाना वाली लाइन रोकी थी उसे खोल दिया गया है। नकोदर वाली सड़क से भी ट्रालियां हटा ली गई हैं और लुधियाना वाला ट्रैफिक शुगर मिल के सामने से सर्विस लेन से होकर हाईवे पर जा रहा है। [metaslider id=24910]