पंजाब में अब भैंस में भी दिखा लंपी स्किन रोग, मुक्तसर में सामने आए दो केस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
मुक्तसर : खबर मिली है कि पंजाब में जहाँ पहले गायों में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब मुक्तसर और मलोट में दो भैंसों में भी ये बीमारी पाई गई है। मिली जानकारी अनुसार जिले में गांव सीरवाली में भैंस में लंपी स्किन बीमारी का पहला केस मिला है। वहीं मलोट में दूसरा केस सामने आया है। हालाँकि पशु पालन विभाग इस बीमारी को लेकर भैंसों के टीकाकरण की मुहिम भी चला रहा है।
वहीं इस नए मामले सामने आने से पशुपालन विभाग सकते में है। वहीँ गाय के बाद भैंस के दूध को लेकर भ्रांति पैदा होने से लोग भी असमंजस में हैं। पहले गायों में लंपी बीमारी फैलने की चर्चाओं के चलते लोगों ने गाय के दूध का सेवन बंद कर दिया था।
[metaslider id=25498]
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदास सिंहÂ
और सीनियर वेटरिनरी अफसर डॉ. गुरदित्त सिंह ने बताया कि अब जिले में लंपी से पीड़ित गायों की गिनती 5,331 हो गई है वहीं एक भैंस भी इस बीमारी से पीड़ित है। वेटरिनरी इंस्पेक्टर शेरबाज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पीड़ित पशुओं के अलावा अन्य पशुओं को बचाव के लिए भी टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। जिस अधीन 12,032 पशुओं का टीकाकरण मुकम्मल हो चुका है।
[metaslider id=711]