Skip to content

पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा ने अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

Actor Karan Mehra of popular TV show 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' has accused his wife of extra-marital affair.
Actor Karan Mehra of popular TV show 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' has accused his wife of extra-marital affair.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] मुंबई : पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही हैं। बता दे कि करण मेहरा का उनकी वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ बीते 14 महीनों से कोर्ट में केस चल रहा है। वहीँ अब हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान करण ने यह भी कहा है कि निशा रावल का अपने मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। [metaslider id=25498] वहीँ करण मेहरा ने कहा, ''14 महीने से मेरे घर में निशा के साथ रोहित सेठिया नाम का शख्स रह रहा है। इस व्यक्ति के साथ निशा का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चल रहा है। करण ने कहा रोहित वो शख्स है, जो निशा का मुंह बोला भाई है, जिसने निशा का कन्यादान भी किया था। इसके अलावा 14 साल से वह निशा से राखियां भी बंधवाते आया है, लेकिन आज वह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। लखनऊ का रहने वाला रोहित मेरी बीवी के साथ रह रहा है और इसकी जानकारी निशा की मां लक्ष्मी रावल को भी है।'' वहीँ करण ने कहा, ''हर किसी को लगता है मर्द है तो गलत होगा, लेकिन अगर मैंने ये सच्चाई नहीं बताई तो हमेशा मुझे गलत समझा जाएगा। निशा और रोहित सटिया की तरफ से मुझे और मेरी पूरी फैमिली को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैं ये सच आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि कल को अगर मुझे कुछ हो गया तो आपको सच्चाई मालूम होनी चाहिए।" बता दें कि करण और नीशा ने पिछले साल तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी और अपने बेटे काविश की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। [metaslider id=1461]