Skip to content

चंडीगढ़ में ट्रैफिक रूल्स हुए सख्त , सड़कों पर अब गाड़ी रोककर खड़े होने पर भी कटेगा चालान

Traffic rules have become strict in Chandigarh, now the challan will be deducted even after stopping the car on the roads
Traffic rules have become strict in Chandigarh, now the challan will be deducted even after stopping the car on the roads
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
  चंडीगढ़ : आपको बता दे कि चंडीगढ़ में अब ट्रैफिक रूल्स और सख्त हो गए है। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के सभी प्रमुख मार्गों को यूटी प्रशासन नो स्टॉपिंग व नो पार्किंग जोन बनाने जा रहा है। इनमें मध्य मार्ग के साथ दक्षिण, जन, हिमालय, पूर्व मार्ग और उद्योग-सरोवर पथ शामिल हैं। वहीँ अब इन सड़कों पर गाड़ी रोककर खड़े होने पर चालान काटा जाएगा। आपको बता दे कि यह फैसला बुधवार को हुई जिला स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में लिया गया। [metaslider id=25498] वहीँ बैठक में फैसला लिया गया कि मध्य मार्ग पर ढिल्लों बैरियर से पीजीआई व सारंगपुर बैरियर, दक्षिण मार्ग पर जीरकपुर बैरियर से धनास मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट, उद्योग पथ पर आईटीआई लाइट प्वाइंट सेक्टर-14/15/24/25 राउंड अबाउट, जन मार्ग पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चौक से लेकर सेक्टर 42/43-52/53 राउंड अबाउट, हिमालय मार्ग पर सेक्टर-4/5/8/9 चौक से लेकर सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट, पूर्व मार्ग पर बापूधाम लाइट प्वाइंट से लेकर फैदां बैरियर लाइट प्वाइंट, सरोवर पथ पर सेक्टर-5/6 की डिवाइडिंग रोड से कॉलोनी नंबर-5 लाइट प्वाइंट तक की सड़क को नो स्टॉपिंग और नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को हेलमेट अनिवार्य करने के लिए चंडीगढ़ मोटर व्हीकल एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। पैदल चलने वाले लोगों के लिए क्रॉसिंग की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। शहर के सभी मुख्य रास्तों, चौक और पैदल चलने वाले रास्तों पर मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा स्कूल-अस्पताल के बाहर स्पीड के साइन बोर्ड के साथ-साथ नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। [metaslider id=24944]