Skip to content

मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का हुआ निधन , 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज़

Famous singer Bhupinder Singh passed away, treatment was going on in the hospital for 10 days
Famous singer Bhupinder Singh passed away, treatment was going on in the hospital for 10 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] मुंबई : फ़िल्मी जगत से दुखद खबर है कि मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 82 की उम्र में निधन हो गया है । वहीँ भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। भूपिंदर पेट की बीमारी से पीड़ित थे । मिली जानकारी अनुसार भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इलाज के दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। फिर उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हो गया और शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया। 1980 के दशक में भूपिंदर सिंह ने बांग्लादेश की हिंदू गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। मिताली-भूपिंदर ने मिलकर सैकड़ों लाइव शो किए। उनका एक बेटा निहाल सिंह भी है जो संगीतकार हैं। भूपिंदर सिंह को मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत- होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा... दिल ढूंढता है... दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता... से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में पहचान मिली। [metaslider id=24910]