लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत सिंह बैंस को दुष्कर्म मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
लुधियाना : खबर है कि कल पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पेश करने लाई थी। वहीँ कोर्ट ने बैंस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज देने के आदेश दे दिए, लेकिन थाना सराभा नगर की ओर से दर्ज किए गए वेरका मिल्का प्लांट में अनाधिकृत रूप से घुसने पर बैंस व उनके कुछ साथियों पर मामला दर्ज किया गया था। इस वजह से आज फिर सिमरजीत सिंह बैंस को कोर्ट में पेश किया गया । बता दे बैंस का कल वेरका प्लांट मामले मामले में एक दिन का रिमांड मिला था, जो आज पूरा हो गया । इसके चलते कोर्ट में पेशी हुई । वहीँ बैंस को दुष्कर्म मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दे दुष्कर्म मामले में बाकी के 6 आरोपी पहले से ही जेल में है। वहीं आज सिमरजीत बैंस को भी जेल भेज दिया गया है।
[metaslider id=24910]