Skip to content

रेहड़ी पर कपड़े बेचने वाले की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी AK-47 लेकर तैनात, जानिए पूरा मामला

Two policemen deployed with AK-47 to protect the seller of clothes at the street, know the whole matter
Two policemen deployed with AK-47 to protect the seller of clothes at the street, know the whole matter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] UP (एटा) : हैरान करने वाली खबर मिली है कि एटा में एक कपड़े बेचने वाले व्यक्ति को दो कांस्टेबल सुरक्षा के लिए मिले हुए हैं। बता दे कि व्यक्ति कपड़े बेचने के लिए अपने ठेले पर कपडे बेच रहा है। वहीं, दो गनमैन AK-47 लेकर उसकी सुरक्षा में पीछे खड़े हैं। इसे देख लोग हैरान हो रहे है। बता दे दरअसल, कपड़े का ठेला लगाने वाले रामेश्वर दयाल को पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह से जान का खतरा है। मिली जानकारी अनुसार रामेश्वर ने जमीन विवाद के बाद दोनों के खिलाफ 2014 में जाति सूचक गालियां देने और बंधक बनाकर बैनामा कराने के मामले में शिकायत की थी। तब से वो अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहा है। अब जब वो मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा, तो जज ने उनको सुरक्षा देने की बात कही। वहीँ इस मामले में अलीगंज सीओ राजकुमार सिंह ने कहा "हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जज की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन करते हुए सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। अब दो कांस्टेबल सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।" प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों सुरक्षाकर्मी कोर्ट के अगले आदेश तक रामेश्वर दयाल की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। [metaslider id=1461]