Skip to content

डिप्टी कमिश्नर ने किया सेवा केंद्र का निरीक्षण, लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्रों में विभिन्न सेवाएं और फीस का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश

Deputy commissioner inspected the service center, instructed to display the details of various services and fees in the service centers for the convenience of the people
Deputy commissioner inspected the service center, instructed to display the details of various services and fees in the service centers for the convenience of the people
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : लोगों को निर्विघन और समय पर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की अपनी वचनबद्धता के अधीन वीरवार को डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने जिला प्रशासन परिसर में स्थित सेवा केंद्र का निरीक्षण करते वहाँ कामकाज का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में 35 सेवा केंद्रों के माध्यम से 320 ऑनलाइन और 105 ऑफलाइन सेवाओं सहित 425 नागरिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिसमें पासपोर्ट आवेदन और कृषि विभाग सहित पंजाब़ टैकनीकल यूनिर्वसिटी से संबंधित शुरू की नई सेवाएं भी शाम़िल है। उन्होंने कहा कि नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए https://esewa.punjab.gov.in/ पर ऑनलाइन स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। डिप्ट़ी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा केन्द्रों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए ली जाती फीस का विवरण उचित स्थान पर प्रदर्शित किया जाए ताकि लोगों को आवश्यक जानकारी मिल सके। उन्होंने संचालकों से आवेदऩ जांच कर जमा करते हुए कहा कि इस़े चैक करने को कहा/इससे आवेदक का समय बचेगा और त्रुटि की गुंजाइश भी कम होगी। इस बीच, डिप्ट़ी कमिशनर ने विभिन्न डिलीवरी काउंटरों का दौरा करते और टोकन नंबर जारी करने से लेकर सेवाएं प्रदान करने तक के अलग-अलग पडाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्र खोले है और यह सुनिश्चित किया जाए कि सेवा केंद्रों पर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा प्रदान करने में किसी भी प्रकार की ढील और अनावश्यक देरी सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान डिप्ट़ी कमिश्नर ने सेवा केंद्र पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। [metaslider id=25331] [metaslider id=24910]