Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पुलिस एनकाउंटर में मरे जगरूप रूपा की मां का ब्यान आया सामने , बोली - मूसेवाला की मां को आज इंसाफ मिल गया

The statement of Jagroop Roopa's mother who died in the police encounter came to the fore, said - Moosewala's mother got justice today
The statement of Jagroop Roopa's mother who died in the police encounter came to the fore, said - Moosewala's mother got justice today
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले के गांव भकना में पुलिस ने जगरूप सिंह रूपा का एनकाउंटर कर दिया। वहीँ 5 घंटे की मुठभेड़ के बाद AK47 के साथ जगरूप सिंह रूपा की लाश की तस्वीर सामने आई। ये तस्वीर देख जगरूप सिंह रूपा की मां पलविंदर कौर ने कहा कि मैं पहले ही कहती थी कि अगर रूपा दोषी है तो उसे गोली मार दो। आज सिद्धू मूसेवाला की मां को इंसाफ मिल गया। उन्होंने कहा जैसे सिद्धू मूसेवाला की मां बिलखती थी, अब मैं भी अपने बेटे के जाने के गम में बिलख लूंगी।रूपा की मां ने बताया कि जगरूप कई साल पहले गलत संगत में पड़ गया था। उसे नशे की आदत लग गई थी। कभी घर आता था तो कभी नहीं आता। कई साल पहले परिवार ने उसे बेदखल कर दिया गया था, लेकिन अब पुलिस उन्हें परेशान करेगी। [metaslider id=25331]