Skip to content

दिल्ली में दिनदहाड़े नाबालिग ने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए एक शख्स को मारी गोली

A minor shot at a man to avenge his father's beating in broad daylight in Delhi
A minor shot at a man to avenge his father's beating in broad daylight in Delhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े एक नाबालिग ने जावेद नाम के एक शख्स को गोली मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी अनुसार घटना के समय नाबालिग के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। घटना की वीडियो CCTV में कैद हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक जावेद ने सात महीने पहले नाबालिग लड़के के पिता की पिटाई की थी। वहीँ नाबालिग ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गोली लगने के बाद फिलहाल घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पूछताछ के दौरान जावेद ने बताया कि वह अपने इलाके के एच -3 ब्लॉक के पास था। इसी दौरान वहां उसके परिचित तीन लड़के आए और उनमें से एक लड़के ने उस पर गोली चला दी। [metaslider id=1461]