इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुसे लुटेरों ने मारा डाका ,15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटकर फरार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
फरीदकोट : बड़ी खबर है कि पंजाब के फरीदकोट में इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर दिनदहाड़े घर में घुस कर मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटकर लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया और करीब 15-16 लाख की नकदी व 20 तोले सोने के गहने लूट कर फरार हो गए।
इस दौरान आरोपियों ने किरच से मालकिन को घायल भी कर दिया। सारा घटनाक्रम पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल पर आए इन तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीर भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित महिला मोनिका जैन ने बताया कि डोरबैल बजने पर उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाया और नौकरानी को धक्का देकर घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अलमारियों की चाबी मांगी और इंकार करने पर आरोपियों ने किरच से वार कर दिए। बाद में आरोपी घर से सारी नकदी व गहनों के अलावा मालकिन के पहने हुए गहने भी उतरवा कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
[metaslider id=1461]