Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन

PM Narendra Modi inaugurates Bundelkhand Expressway
PM Narendra Modi inaugurates Bundelkhand Expressway
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] उत्तर प्रदेश ( जालौन ) : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भाषण बुंदेली भाषा में शुरू करते हुए कहा- वेदव्यास की जन्मस्थली बुंदेलखंड, हमारी बाईसा लक्ष्मीबाई की धरती पे बेर-बेर आबे को अवसर मिलो, हमें बहुतइ प्रसन्नता भई। उन्होंने कहा बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं। बता दे यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूट क्षेत्र के पास गोंडा गांव में खत्म होगा। एक्सप्रेस-वे पर 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन है। इसके किनारे 7 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14,850 करोड़ रुपए की लागत आई है। पहले चित्रकूट से कानपुर और फिर इटावा, आगरा के रास्ते दिल्ली जाना पड़ता था। इस सफर में 12 से 14 घंटे तक का वक्त लगता था। सफर की दूरी करीब 700 किलोमीटर थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब ये दूरी सिर्फ 626 किलोमीटर रह जाएगी। यानी, अब यह सफर 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर PM ने यहां उड़ीसा के कलाकारों की बनाई झांकी भी देखी। इसके अलावा PM ने कहा, 'यूरोप के कई देश ऐसे हैं, जहां पर पुराने किले देखने का पैटर्न है। यह बहुत बड़ा टूरिज्म सेक्टर बनता है। आज मैं योगी जी से कहूंगा यहां टूरिज्म सर्किट बनाएं। इससे दुनिया भर के लोग यहां आएं और किले देखें।' वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने CM योगी की तारीफ करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोगों ने मिलकर CM योगी के नेतृत्व में UP की तस्वीर बदल दी है। यहां कानून व्यवस्था सुधरी है। कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है। [metaslider id=9199]