जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी ने अंदर से वीडियो कॉल कर बैरकें दिखाईं , जेल सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब सरकार ने फरीदकोट जेल के सुपरिंटेंडेंट जोगिंदरपाल को सस्पेंड कर दिया है। बता दे कि उनकी जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी ने अंदर से वीडियो कॉल कर बैरकें दिखा दी। जबकि जेल में मोबाइल पर बैन है। इसके बावजूद अंदर से कॉलिंग हुई। फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसकी जांच के बाद पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी अनुसार फरीदकोट जेल में आर्म्स एक्ट में हवालाती करन शर्मा बंद है। वहीँ करन ने जेल के भीतर से अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉल की। इसमें उसने जेल की बैरकें दिखाईं। उसके रिश्तेदार ने इस वीडियो को एडिट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच फिरोजपुर सर्कल के DIG से इसकी जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि जेल सुपरिंटेंडेंट ने ड्यूटी में लापरवाही और ढीली कारगुजारी बरती। इस कारण उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की गई। इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया गया ।
[metaslider id=711]