जालंधर में एयरटेल कंपनी के रिकवरी एजेंट से हजारों की नगदी लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार घास मंडी में शिवपुरी के पास कलेक्शन कर बैंक में जमा करवाने जा रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करके पैसे और मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। वहीँ जानकारी देते हुए प्रताप कुमार ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है और आज घास मंडी में कलेक्शन करने के बाद पैसे बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था और जब घास मंडी के शिवपुरी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से नकाबपोश तीन युवक बाइक पर आए और मेरे साथ हाथापाई करने लगे।
युवक ने बताया बाइक सवाराें के पास हथियार और गन भी थी मुझे मारने के बाद मेरे पास कलेक्शन की रकम जो तकरीबन 80,000 थी और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
[metaslider id=9106]