Skip to content

सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, सेहरा सजाकर दी गई विदाई , बड़ी संख्या में फैंस रहे माैजूद

Sidhu Musewala was cremated, farewell given by decorating Sehra, a large number of fans were present
Sidhu Musewala was cremated, farewell given by decorating Sehra, a large number of fans were present
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] बठिंडा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा के मूसा स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। सिद्धू मूसेवाला का आज गमगीन माहाैल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीँ इस दाैरान लाखाें की संख्या में फैंस माैजूद रहे। वहीँ सिधू मूसेवाला के पिता ने अंतिम संस्कार के मौके पर लोगों की भीड़ को देखकर उनका प्यार सत्कार कबूल कर पगड़ी उतार दी। वहीँ मां ने बेटे काे सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी। उनके परिवार के सदस्याें का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की मृतक देह को मंगलवार को मानसा के सिविल अस्पताल से गांव में लाया गया। सिद्धू की मां अपने बेटे के चेहरे को बार बार देख रही थी। आपको बता दे कि इससे पहले अस्पताल में उनके पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे के शव को पगड़ी भी पहनाई। यहां पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा भी पहुंचे। अंतिम यात्रा के लिए मां ने आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं। लाेगाें काे यकीन ही नहीं हाे रहा था कि सिद्धू मूसेवाला उनके बीच नहीं रहे। [metaslider id=1461]