बड़ी खबर : कश्मीर में आतंकियों ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
श्रीनगर : बड़ी खबर है कि कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल टीचर रजनी बाला की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार 36 साल की रजनी को सिर में गोलियां लगी थीं। बताया जा रहा है कि सांबा की रहने वाली टीचर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीँ 20 दिन में दूसरी हत्या को लेकर कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया।
गोपालपोरा ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे हुई। वे बोले मैंने देखा एक टीचर के सिर में गोली लगी है। एक दूसरे टीचर की मदद से उसे उठाया, इसके बाद मैंने ही पुलिस को सूचना दी। इसके पहले 12 मई को एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की भी आतंकियों ने उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीँ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'बहुत दुख की बात है। यह निहत्थे नागरिकों की टारगेट किलिंग की लिस्ट में जुड़ा एक और हमला है।
[metaslider id=1461]