Skip to content

नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिला नया नाम, रात में नहीं भायी दाल-रोटी

Navjot Sidhu may come out of jail on April 1
Navjot Sidhu may come out of jail on April 1
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] पटियाला : आपको बता दे कि 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बीती रात पटियाला जेल में कटी। वहीँ उनको अब नया नाम कैदी नंबर 241383 का मिला है। मिली जानकारी अनुसार वह जेल में शिरोमणि अकाली दल के नेता व धुर विरोधी बिक्रम सिंह मजीठिया के पड़ोसी हैं। वहीं जेल सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार उनको जेल में अब बैरक नंबर 10 अलाट किया गया है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि सिद्धू ने रात में जेल में मिलने वाली रोटी और दाल नहीं खाई। उन्‍होंने खुद काे गेहूं से एलर्जी का हवाला दिया। जेल सूत्रों ने बताया कि सिद्धू ने फ्रूट और सलाद ही खाया। [metaslider id=1461]