Skip to content

BIG NEWS : जालंधर में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े बड़ी वारदात, 10 लाख का सोना लूटकर ले गए लुटेरे

BIG NEWS: Huge incident in broad daylight at gunpoint in Jalandhar, robbers took away gold worth 10 lakhs
BIG NEWS: Huge incident in broad daylight at gunpoint in Jalandhar, robbers took away gold worth 10 lakhs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर की दीप नगर से सुबह 7 बजे घर में घुसकर दो युवक हेलमेट पहने युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर करीब 10 लाख का सोना लूट लिया और फरार हो गए। वहीँ दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वे काले रंग की एक्टिवा पर आए थे। उसकी दोनों तरफ से नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी। अभी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर की मालिकन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। पीछे से घर में लूट हो गई। यहां घर में अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर बांधकर लूटपाट की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार घर की महिला गेट खुला छोड़कर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने घर में घुसकर अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद लड़के का हाथ पैर बांधकर आलमारी से कई तोले सोने लूट ले गए। बेटे ने बताया कि लुटेरे हेल्मेट पहन कर आए थे, वे मास्क भी लगाए थे। लड़के ने बताया कि नानी और मां गुरुद्वारा गई थी। इतने में गेट खोलकर दो लोग आए और उन्होंने गन दिखाकर मेरे हाथ पांव बांध दिए, इसके बाद लूटपाट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=1461]