Skip to content

बड़ी खबर : सिद्धू मूस्सेवाला के पिता ने दर्ज करवाई F.I.R, कहा मेरे सामने हुआ मेरे बेटे का कत्ल

Sidhu Musewala's father's big statement, if justice is not received by November 25, he will withdraw the FIR of the son's murder after talking to the DGP
Sidhu Musewala's father's big statement, if justice is not received by November 25, he will withdraw the FIR of the son's murder after talking to the DGP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] पोस्टमार्टम पर असमंजस बरकरार;पिता ने मुख्यमंत्री पंजाब को पत्र लिख कर की न्याय की मांग, मानसा में बंद रहे बाजार मानसा (ब्यूरों) : पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला के कत्ले मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकरी के अनुसार इस मामले में सिद्धू मूस्सेवाला के पिता बलकौर सिंह के बयानों पर मानसा पुलिस ने F.I.R दर्ज कर ली है।FIR के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या उनके पिता की आंखों के सामने ही हुई थी। पुलिस को दर्ज कराई F.I.R में पिता बलकौर सिंह ने बताया कि कई गैंगस्टर उनके बेटे को फिरौती के लिए धमकियां देते थे, इसलिए उसने बुलेट प्रूफ़ गाड़ी भी रखी हुई थी। बलकौर सिंह ने बताया कि रविवार को उनका बेटा आपने दो दोस्तों गुरविन्दर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ थार कार में घर से निकला था लेकिन बुलेट प्रूफ़ गाड़ी और गन मैन वह अपने साथ नहीं लेकर गया था। पिता बलकौर सिंह ने सरकारी गनमैन के साथ अपने बेटे का पीछा किया तो बेटे की थार के पीछे उनको एक गाड़ी दिखाई दी। इस गाड़ी में 4 नौजवान थे। जब सिद्धू मूसेवाला की थार जवाहरके गांव की फिरनी नज़दीक पहुंची तो वहां बलैरो कार सिद्धू की थार सामने पहुंची और 4 नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के कुछ ही मिनटों बाद उक्त लोग गाड़ी लेकर वहां से फ़रार हो गए। जब पिता बलकौर सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए और सिद्धू मूसेवाला और उनके दोस्तों को मानसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। बता दें कि घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही अचानक एक काले रंग की इंडेवर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूसेवाला पर करीब 30 से 40 फायर किए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में मूसेवाला अपनी सीट से हिल नहीं पाए। फायरिंग में एक दर्जन से अधिक गोलियां सिद्धू मूसेवाला की बाजू और छाती में लगी, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही आज इसी सम्बन्ध में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि मुझे मेरे बेटे की हत्या का न्याय चाहिए । बलकौर सिंह ने सिक्योरिटी हटाने का आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही बलकौर सिंह ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने लिखा, ”हम इस घटना में न्याय चाहते है, हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में जांच सीबीआई या एनआईए को दी जानी चाहिए और जिन अधिकारियों ने सिक्योरिटी हटाने की सूचना को फैलाया है उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।” वही सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल के बाद सीएम भगवंत मान की सरकार सवालों के घेरे में हैं। [metaslider id=1461]