Skip to content

BREAKING NEWS : पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या

Court orders production of all accused in Sidhu Moosewala murder case
Court orders production of all accused in Sidhu Moosewala murder case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] मानसा : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बता दे कि पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है कि उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वहीँ घटना के बाद उन्हें मानसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दे कि हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। वहीँ घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे कि ये बात भी सामने आ रही है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। आपको बता दे कि वह युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं। वहीँ इस खबर से उनके चाहने वालों में दुःख की लहर है। [metaslider id=711]