Skip to content

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने से मची चीख पुकार , सात मजदूर दबे, राहत बचाव कार्य जारी

Three-storey building collapsed in Delhi, screamed, seven laborers buried, relief work continues
Three-storey building collapsed in Delhi, screamed, seven laborers buried, relief work continues
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई। वहीँ बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे सात मजदूर दब गए हैं। हादसे के बाद इन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मिली जानकारी अनुसार बचाव टीम ने चार लोगों को सकुशल निकाल लिया है। वहीँ घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर दुख जताया है , उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने कहा ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ये काफी पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के मालिक ने एक ठेकेदार को इसकी मरम्मत का काम दिया हुआ था, जिसमे मजदूर लगे हुए थे और काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। [metaslider id=1461]