Skip to content

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने जिस बकरी को दुहा, जानिए अब वह बकरी कितने में बिक गई

Former Punjab CM Charanjit Channi milked the goat, now know how much that goat was sold for
Former Punjab CM Charanjit Channi milked the goat, now know how much that goat was sold for
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] बरनाला : आपको बता दे कि पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से एक बकरी का दूध दुहते की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीँ अब यह बकरी एक बार फिर से चर्चा में है। जानकारी मिली है कि बकरी को उसके मालिक से चमकौर साहिब से आए दो लोगों ने 21 हजार रुपये में खरीदा है। मिली जानकारी अनुसार बकरी के मालिक पाला खान के मुताबिक चमकौर साहिब से आए दो लोग बकरी को 21 हजार रुपये में खरीदकर ले गए। बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले हलका भदौड़ में गांव संधु कलां के पास पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक बकरी का दूध निकाला गया था। इसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। विधानसभा चुनाव के प्रचार में बकरी काे लेकर खासी चर्चा भी हुई थी। सूत्रों की जानकारी अनुसार बकरी के मालिक के पास दो लोग आए जो कह रहे थे कि वह चमकौर साहिब से हैं और वह बकरी उन्हें चाहिए, जिसका पूर्व सीएम चन्नी ने दूध निकाला था। उन्होंने बताया कि वह किसी महिला अफसर के पास नौकरी करते हैं। वह बकरी का दूध डेंगू के मरीजों को मुफ्त में दान किया करेंगे। [metaslider id=9106]