Skip to content

पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले , इस अध्‍यादेश को मिली मंजूरी

Many important decisions taken in Punjab's Bhagwant Mann cabinet meeting, this ordinance got approval
Many important decisions taken in Punjab's Bhagwant Mann cabinet meeting, this ordinance got approval
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ : पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट की बैठक हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीँ बैठक में कई अहम निर्णय किए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार बैठक में गांवों में बुनियादी ढ़ाचे को मजबूत करने और किसानों के लिए उन्‍नत खरीद प्रणाली लागू करने के लिए एक अध्‍यादेश लाने का फैसला किया गया। इसके लिए कैबिनेट ने पंजाब ग्रामीण विकास (संशोधन) अध्‍यादेश 2022 को मंजूरी दे दी है । इसके अलावा कैबिनेट ने जल आपूर्ति और स्‍वच्‍छता विभाग में 145 पदों पर भर्ती करने की स्‍वीकृति भी दी है। वहीँ इसके तहत 25 सब डिविजनल इंजीनियर, 70 जूनियर इंजीनियर, 30 जूनियर इंजीनियर और 20 स्‍टेनो भर्ती किए जाएंंगे। य‍े भर्तियां पीसीएससी और एसएसएस बोर्ड के माध्‍यम से सीधे होंगी। यह फैसला ग्रामीण जलापूर्ति व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। [metaslider id=711]