बड़ी खबर : अमृतसर में स्कूल में लगी आग, मची अफरा-तफरी , बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
अमृतसर : बड़ी खबर मिली है कि अमृतसर में श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। वहीँ बताया रहा है कि एसी के कंप्रेशर में धमाका होने से आग लगी है। मिली जानकारी अनुसार घटना के समय स्कूल लगा हुआ था और बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। वहीँ धुआं और आग की लपटें निकलते देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्कूल प्रबंधन ने वहां से किसी तरह बच्चों से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीँ इस बीच दमकल विभाग को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। जल्द ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मोके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया l मिली जानकारी अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
[metaslider id=711]