Skip to content

पटियाला में कर्फ्यू हटाया गया , पंजाब सरकार ने आइजी समेत कई अधिकारीयों के किए तबादले

Curfew lifted in Patiala, Punjab government transferred many officers including IG
Curfew lifted in Patiala, Punjab government transferred many officers including IG
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] पटियाला : सिख संगठनों व हिंदू संगठनों के सदस्‍यों के बीच शुक्रवर को हुए टकराव के बाद पटियाला जिले में लगाया गया कर्फ्यूू शनिवार सुबह हटा लिया गया है । वहीँ शहर में आज स्थिति सामान्‍य हैं और स्‍कूल व विभिन्‍न प्रतिष्‍ठान भी खुले । हलांकि प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। वहीँ दूसरी ओर पंजाब सरकार ने कार्यवाही करते हुए आइजी समेत पटियाला के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीँ अभी शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा काली माता मंदिर के बाहर हिंंदू संंगठनों के सदस्यों ने धरना लगाया । आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने पटियाला रेंज के आइजी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) और एसपी के तबादले कर दिए हैं। बता दे कि पटियाला में शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। जिसे अब हटा दिया गया है। इसके अलावा डीसी साक्षी साहनी ने पटियाला जिला में आज मोबाइल इंटरनेट सर्विस सभी एसएमएस, सभी डोंगल के इस्तेमाल पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक पाबंदी लगा दी है। वहीँ पुलिस की टीमें भी शहर में गश्‍त कर रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति की अपील करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीँ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज किए हैं, जबकि हिंदू संगठन से जुड़े एक व्यक्ति हरीश सिंगला के खिलाफ हिंसा फैलाने का मामला दर्ज करते हुए उसे रात को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर गुस्साए हिंदू संगठनों ने पंजाब बंद की अपील की है। [metaslider id=9199]