ड्रग तस्करी मामले में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पंजाब की AAP सरकार ने बनाई नई एसआइटी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : ड्रग्स तस्करी मामले में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानकारी सामने आई है कि इस मामले में पंजाब की AAP सरकार ने नई एसआइटी बनाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार एआइजी एस राहुल इस टीम के प्रमुख होंगे। वहीँ जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी करेंगे। वहीँ यह जानकारी डीजीपी पंजाब वीरेश कुमार भवरा ने दी।
बता दे कि इससे पहले चन्नी सरकार ने भी एसआइटी गठित की थी। टीम में एआइजी गुरशरण सिंह संधू, एसआइजी रणजीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी रघुवीर सिंह और डीएसपी अमरप्रीत सिंह को शामिल किया गया है। बता दे कि यह बदलाव मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को जारी किए गए आदेशों के बाद किया गया है।
[metaslider id=1461]