Skip to content

डेरा ब्यास की संगत के लिए आई अच्छी खबर, श्रदालुओं में खुशी की लहर

Good news for the sangat of Dera Beas
Good news for the sangat of Dera Beas
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] ब्यास (अमृतसर) : राधा स्वामी डेरा ब्यास के लाखाें अनुयायियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। आपको बता दे कि कोविड के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बहुत बार डेरे के कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी। वहीँ अब हालात सुधरने के बाद डेरा ब्यास ने सत्संग शुरू करने का एलान कर दिया है। बता दे कि इसके तहत 27 मार्च को डेरा ब्यास में सुबह 9 बजे सत्संग किया जाएगा। वहीँ डेरे की ओर से 2022 के आखिर और 2023 के नववर्ष वाले दिन होने वाले कार्यक्रमों का शेडयूल दोबारा से तैयार किया गया है। वहीँ इस फैसले से संगत में खुशी की लहर देखने काे मिल रही है। सत्संग सेंटर आफ इंडिया के रिटायर्ड कर्नल जीएस भुल्लर की ओर से जारी पत्र के जरिये जोनल सचिव, कोआर्डिनेटर, एरिया सचिव और सचिवों काे सूचित किया गया है कि वह दोबारा तैयार शेडयूल की जानकारी संगत तक पहुंचाएं।जारी पत्र के मुताबिक पहले से तय सत्संग के बाद ब्यास में नामदीक्षा दी जाएगी, जबकि मार्च और जुलाई में नामदीक्षा नहीं दी जाएगी। आपको बता दे कि डेरा ब्यास में पंजाब के अलावा देश व दुनिया से बड़ी संख्या में संगत आती है। [metaslider id=1461]